Haryana Crime News: हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर से मांगे 2 करोड़ रुपये, व्हाट्सअप पर भेजी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो

 
Haryana Crime News: हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर से मांगे 2 करोड़ रुपये, व्हाट्सअप पर भेजी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो
Haryana Crime News: हरियाणा के चरखी दादरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां दादरी शहर निवासी और प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर पिस्तौल लहराते की एक वीडियो भी डाली है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकयत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड 10 निवासी प्रवीन ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। उसने जब कॉल उठाई तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बड़ा बदमाश बताया और दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी। पीड़ित ने अपनी शिकायत मेंं बताया कि आरोपी ने खुद वह जेल में बंद बताते हुए कहा कि वहीं से कॉल कर रहा है। अगर फिरौती के रूपये नहीं दिए गए तो परिवार सहित जान से हाथ धोना पड़ेगा। आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर पिस्तौल लहराते हुए एक वीडियो डाली है। प्रवीन ने बताया कि उस कॉल के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। घर से निकलने में भी डर लग रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल, सिटी पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। क्या बोले थाना प्रभारी  सिटी थाना प्रभारी सन्नी ने बताया कि प्रवीन ने फिरौती मांगने की शिकायता दी है। जिसपर पुलिस जांच कर रही है।