Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 3 फ्लाईओवर बनाने की रखी मांग, जाम से मिलेगी राहत

 
Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 3 फ्लाईओवर बनाने की रखी मांग, जाम से मिलेगी राहत
Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मध्य और उत्तरी दिल्ली में जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 3 फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज से कमल टी पॉइंट, सलीमगढ़ वाई पॉइंट से वजीराबाद तक और ब्रह्मकुमारी चौक से आनंद पर्वत तक 3 फ्लाईओवर बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है।

ट्रैफिक पुलिस ने सरकार को दिए 27 सुझाव

आपको बता दें कि अगर पहाड़गंज से आनंद पर्वत से कमल टी-पॉइंट तक फ्लाईओवर बनने से पहाड़गंज, देशबंधु गुप्ता रोड और करोल बाग इलाके में आने-जाने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली सरकार को 27 और सुझाव भी दिए हैं, जिससे दिल्ली की सड़कों पर जाम की खराब स्थिति से निजात मिल सकती है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न इलाकों में जाम खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार को 27 और सुझाव भी दिए हैं। इनमें सड़कों से अतिक्रमण हटाना, सब-वे बनाना, जिन जगहों पर जलभराव होता है, वहां पंप लगाना, सड़कों को चौड़ा कराना शामिल है।
यहां बनाए जाएं ओवर ब्रिज
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बवाना रेलवे फाटक और घेवरा रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। इसकी वजह ये है कि इन दोनों जगहों पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण कई बार लंबा जाम लग जाता है।
रिंग रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रिंग रोड पर शाम के समय वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यहां पर एलिवेटेड रोड बनने से रिंग रोड पर दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।