Delhi Traffic: वाहन चालक ध्यान दें! 15 दिनों तक बंद रहेगा ये सड़क मार्ग

 
Delhi traffic
 


Delhi Traffic: राजधानी दिल्ली मे सफर करने वालो के लिए काम खबर है। नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके मे जल बोर्ड द्वारा सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके चलते 15 दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित होगा।

सीवर लाइन जाएगी बिछाई
दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी एडवाइजरी मे बताया कि 10 से 15 मार्च तक 31वें राजपुर रोड से 19वें राजपुर रोड, सिविल लाइंस तक 300 mm डायमीटर की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। 

 यह कार्य सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन से MCD चौक तक के कैरिजवे पर किया जा रहा है। इसके चलते  राजपुर रोड, मॉल रोड, महात्मा गांधी मार्ग, चौबुर्जा मार्ग, भीकू राम जैन मार्ग, शामनाथ मार्ग और लोक निवास मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहेगी।

वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि राजपुर रोड पर राजपुर अथॉरिटी कट से MCD चौक तक का हिस्सा बंद रहेगा। इसी तरह सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन रेड लाइट और राजपुर अथॉरिटी कट से आने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से डायवर्ट किया जाएगा।  MCD चौक से PS सिविल लाइंस रेड लाइट की ओर सिर्फ वन- वे ट्रैफिक चलेगा।