Delhi Metro: आज होली के दिन देरी से चलेगी मेट्रो, DMRC का आया अपडेट
Metro News: आज 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली मेट्रो यानी DMRC ने मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अगर आप आज दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। DMRC ने घोषणा की है कि 4 मार्च यानी बुधवार होली के दिन मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से देर से शुरु होंगी।
दिल्ली मेट्रो होली के दिन कब से चलेगी ?
DMRC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरु होंगी। इसमें सभी लाइनें शामिल है।
हर दिन की तरह दोपहर 2:30 बजे से सेवाएं शुरू होने के बाद सामान्य रहेंगी। आम दिनों में दिल्ली मेट्रो सुबह 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक चलती है।
होली के दिन मेट्रो देर से क्यों चलती है ?
DMRC अधिकारियों के मुताबिक यह अस्थायी बदलाव होली के दौरान सुबह के समय होने वाली भीड़ और उत्सव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे मेट्रो स्टाफ और यात्रियों दोनों को सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिलेगा।
