मासूम शर्मा को गाली देने पर देहरादून पुलिस का नोटिस, सिंगर ने कही ये बात...

 
मासूम शर्मा को गाली देने पर देहरादून पुलिस का नोटिस, सिंगर ने कही ये बात...
Masoom Sharma : देहरादून के एक कॉलेज में स्टेज से गाली देने पर कन्ट्रोवर्सी में घिरे मासूम शर्मा ने अब बड़ी बात कही है। मीडिया बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे, उनके परिवार को फोन कर धमकी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम ने कहा- बदमाश मेरी हर एक एक्टिविटि पर नजर रख रहे हैं, प्रोग्राम खत्म होते ही देहरादून पुलिस को खुद इसकी शिकायत दूंगा। हालांकि फिलहाल मासूम ने किसी का भी नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को देहरादून के पीजी DAV कॉलेज में एक फेस्ट के दौरान मासूम ने स्टेज से ही गाली दी थी। इसके बाद उनकी खूब ट्रोलिंग हुई तो मासूम ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए माफी भी मांगी।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने मासूम शर्मा को गाली देने के मामले में नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर उन्हें जवाब देने के लिए कहा है। अगर मासूम शर्मा जवाब नहीं देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Haryana News

स्टेज से गालियां दीं

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मासूम शर्मा देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा- कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। "मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरी… में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।" इस दौरान मासूम ने मंच से ही कॉलेज स्टूडेंट के सामने गालियां दीं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा मंच पर भड़क गए। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे।