Haryana News: हरियाणा में 24 घंटे वर्किंग रहेंगे DC और SP, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश
Haryana News: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच खबर आ रही है कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने वीसी के जरिए जिले के सभी DC और SP को 24 घंटे सेवाएं देने के निर्देश दिए है। खबरों की मानें, तो सीएम नायब सिंह सैनी ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। खबरों की मानें, तो DC नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आपदा प्रबंधन के कार्यों की फीडबैक दी है। इस वीसी के बाद डीसी ने अधिकारियों को बिजली कट, बहुमंजिली इमारतों में आपदा से निपटने के लिए प्रबंध करने निर्देश दिए गए हैं। ।
