Love Affair: ससुर संग फरार हुई बहू, पीड़ित पति एक महीने से कर रहा तलाश; अब ढूंढने वाले को मिलेंगे 20 हजार रुपए

 
Love Affair: ससुर संग फरार हुई बहू, पीड़ित पति एक महीने से कर रहा तलाश; अब ढूंढने वाले को मिलेंगे 20 हजार रुपए
Love Affair: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां के महिला अपने चाचा ससुर के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों की मां है। वो घर से लाखों की कीमत के जेवर और दो बेटियों को भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित पति एक महीने से पत्नी की तलाश के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के ऑफिस में गुहार लगा रहा है, लेकिन अभी तक पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया है। ये पूरा मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना इलाके के एक गांव से सामने आया है। अब पति ने ऐलान किया है कि जो भी उसकी पत्नी को ढूंढ कर लाएगा, उसे वह 20 हजार रुपए का इनाम देगा। दरअसल, पीड़ित कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने बताया कि वह पिछले महीने 3 अप्रैल को कार लेकर कानपुर गया था।

घर पर छोड़ा बेटा

पीड़ित ने बताया कि जब वह कानपुर से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी और दो बेटियां घर से गायब हैं। बाद में उसे पता चला कि एक व्यक्ति जो उसका चाचा है, उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है। उसकी पत्नी बेटे को घर पर ही छोड़ गई थी। वह चार अंगूठी, एक हार, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपए लेकर घर से निकली थी। पीड़ित के पति ने बताया कि पूर्व एसएचओ ने 3 अप्रैल को केस दर्ज करने से मना कर दिया था।
3 अप्रैल से अपनी पत्नी की कर रहा तलाश
उन्होंने बताया कि हालांकि बाद में रिपोर्ट बदलकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन उसकी पत्नी की तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। वह 3 अप्रैल से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है। इस पूरे मामले में ऊसराहार थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही महिला और उसके ससुर को ढूंढ लिया जाएगा।