DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, होली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा

 


 

 
DA HIKE
 

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। होली का त्योहार नजदीक है ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को गुड न्यूज मिल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार जल्द की कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है।

क्या 60 फीसदी तक पहुंच जाएगा महंगाई भत्ता?
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस बार डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे है। सरकार इसपर मुहर लगाती है तो 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़कर बेसिक सैलरी का 60 फीसदी हो जाएगा।

मार्च में मिल सकता है डबल तोहफा
पीएम मोदी की अक्ष्यता वाली केंद्रीय कैबिनेट मार्च 2026 की शुरुआत में इस फैसले को मंजूरी दे सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

अगर मार्च में इसकी घोषणा होती है, तो होली के आसपास आने वाले वेतन में फरवरी महीने का बढ़ा हुआ वेतन और जनवरी का बकाया एरियर जुड़कर आ सकता है। त्योहार के मौके पर एकमुश्त राशि का मिलना किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगा। पेंशनभोगियों के लिए भी यह उतनी ही राहत की खबर है, क्योंकि उनकी महंगाई राहत (DR) में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी।