Crime : पहले घर वालों को खिलाई नींद की गोलियां...फिर बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट
परिवार के खाने में मिलाई नशीली गोलियां
बता दें कि भोपा थाने पहुंचे अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद निवासी मोरना ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहनों ने परिजनों को खाने में नींद की गोली दे दी और फिर सोते समय चाकू से वार कर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपी समेत दूसरी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हत्यारोपी बेटी ने अपना नाम कोमल पुत्री स्वर्गीय रामप्रसाद निवासी ग्राम मोरना बताया जबकि इसकी छोटी बहन नाबालिग है उसका नाम प्रसारित नहीं किया जा सकता। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू और नशीली गोलियों के रेपर बरामद किए हैं।
पूछताछ में बताई हत्या के पीछे की वजह
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता व बाल अपचारी ने बताया कि 'हमारे पिता हमकों कहीं भी आने-जाने से मना करते थे। हर एक छोटी बात पर काफी रोक-टोक करते थे। हमेशा डांटते रहते थे जिससे व अपने पिता से काफी नाराज थे। साथ ही अभियुक्ता कोमल ने बताया कि उसकी उम्र 32 वर्ष हो चुकी है लेकिन पिता ने उसकी शादी भी नहीं कि है, जिससे मैं अपने पिता से काफी नाराज व परेशान थे इसलिए हमने योजना के तहत अपने पिता व अन्य घरवालों को खाने में नींद की गोली दे दी।
जब गोली के नशे में सब सो गये तो हम दोनों बहनों ने रात को करीब 3 बजे उठकर सभी को बारी-बारी से चेक किया। सभी लोग गहरी नींद में सोये हुए थे तो हम दोनों ने अपने पिता की चारपाई के पास जाकर घर में मौजूद घरेलू चाकुओं से अपने पिता की गर्दन व पेट पर एक साथ हमला कर दिया। जब हमें पूरी तरह विश्वास हो गया कि अब हमारे पिता की मृत्यु हो गयी है तब हमने अपने पिता की लाश को चारपाई से उठाकर दरवाजे के पास बुग्गी के पीछे डाल दिया।
