Haryana Corona Case: हरियाणा के इन 2 जिलों में पहली बार मिले कोरोना के केस, जानें अब प्रदेश में कितने है कोरोना के मरीज
Jun 2, 2025, 13:24 IST
Haryana Corona Case: हरियाणा में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खबरों की मानें, तो सोमवार को दो जिलों हिसार और अंबाला में कोराना के 3 केस सामने आए है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जिलों में पहली बार कोरोना के मामले सामने आए है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बुखार और खांसी के बाद इन लोगों के टेस्ट कराए गए थे। जिसके बाद इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। जिसके चलते अब प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीज 55 हो गई है। बता दें कि हरियाणा में 18 मई को कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक बुलाई थी और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
