पिता के इलाज को लेकर नूरां सिस्टर्स में छिड़ा विवाद, ज्योति नूरां बोली - किसी की जान चली जाएगी

 
पंजाबी सूफी सिंगर के पिता का इलाज पर कंट्रोवर्सी, ज्योति नूरां बोली - किसी की जान चली जाएगी
Naya Haryana : जालंधर से नूरां सिस्टर्स से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर की रहने वाली और पंजाबी सूफी सिंगर ज्योति नूरां-सुल्ताना नूरां का एक आडियो सामने आया है। इसमें वह ये कह रही हैं कि पिता के इलाज के दौरान पैदा हुई कंट्रोवर्सी में किसी की जान चली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, बहन रितु का आरोप है कि ज्योति परिवार को इस बात को मीडिया में उछालने से रोक रही हैं कि करोड़पति होने के बावजूद वह पिता का हाल तक जानने नहीं पहुंची।

किडनी ट्रांसप्लांट

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि ज्योति और सुल्ताना नूरां के पिता गुलशन मीर किडनी की प्रॉब्लम के चलते पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से अस्पताल में हैं। परिवार ने दावा किया कि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए 15 से 20 लाख रुपए खर्च आएगा। Jalandhar News

Qr कोड जारी किया

जानकारी के मुताबिक, इस पर परिवार ने लोगों से मदद मांगने के लिए एक Qr कोड जारी कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसे लेकर ज्योति और उसके पति उस्मान उर्फ अभि ने आपत्ति जताई और Qr कोड डिलीट करने के लिए कहा। Jalandhar News

बहन का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने जब ये बात कही कि हम Qr कोड डिलीट कर देते हैं, पहले अपने पिता की मदद तो करो, इतना पैसा हम कहां से लाएंगे। ज्योति की बहन रितु नूरां ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनको फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया और भाई को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

बहन-मां थाने पहुंची थी

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहराया तो रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Jalandhar News

मां के साथ थाने पहुंची बहन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर और Qr शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी। इस पर परिवार के कई लोगों को आपत्ति हो गई और वो इसे डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं।