Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, फटाफट करें चेक

 
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, फटाफट करें चेक
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी बीच कांग्रेस ने हरियाणा के कई जिला में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी की लिस्ट

दरअसल, कांग्रेस (महिला विंग) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कृष्णा फोगाट को सिरसा के महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूजा शर्मा को गुरुग्राम (शहर शाखा) का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा सीमा को रेवाड़ी और पलवल की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी को बनाया गया है।

हिसार की जिला अध्यक्ष बनीं मनु अग्रवाल

कांग्रेस ने डॉ. पूनम दहिया सोनीपत (शहर) की जिम्मेदारी दी है। वहीं मनु अग्रवाल हिसार की जिला अध्यक्ष (शहर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके अलावा मुनीर बेगम को पंचकूला ग्रामीण विंग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है और सुनीता मान को जिला अध्यक्ष ग्रामीण बनाया गया है। ममता अग्रवाल को हिसार के शहरी विंग का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, फटाफट करें चेक

नीलम बालियान बनी सोनीपत की जिला अध्यक्ष

लिस्ट के मुताबिक, सोनीपत जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीलम बालियान को दी गई है। महासचिव राधा मलिक बनाया गया है। प्रियंका अग्रवाल फरीदाबाद महिला विंग की उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा  राजदुलारी को महिला विंग रोहतक का महासचिव बनाया गया है।