Haryana News: हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मामले में सीएम सैनी ने लिया संज्ञान, छात्रों से बात करने के लिए गठित की कमेटी

 
Haryana News: हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मामले में सीएम सैनी ने लिया संज्ञान, छात्रों से बात करने के लिए गठित की कमेटी
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लिया है और छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

कमेटी में तीन मंत्री और एक विधायक को किया गया शामिल

जानकारी के मुताबिक, इस कमेटी में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार को शामिल किया गया है। यह कमेटी छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उचित समाधान निकालने का प्रयास करेगी।

छात्रों और युवाओं के साथ हैं हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री सीएम सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार हर स्तर पर युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है।

धरने पर बैठे हैं छात्र

बता दें कि पिछले मंगलवार को HAU में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में कई छात्रों और सुरक्षा कर्मियों को चोटें आई थी। उसके बाद विद्यार्थी एचएयू के चार नंबर गेट पर धरना दिए बैठे हैं। धरने के दौरान विभिन्न राजनीतिक दल और किसान संगठन मौके पर आकर छात्रों को समर्थन दे दिया है। जिसके बाद से राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।