Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने पिता के साथ मिलकर रात में ही घर के सामने सड़क पर 5 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया और उसमें अपनी पत्नी के शव को दफना दिया और आरोपी को किसी पर शक न हो। इसके लिए उसने खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को वारदात के दो माह बाद अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
साल 2019 में हुई थी अरूण और तनु की शादी
जानकारी के मुताबिक, यह मामला फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां रोशन नगर की गली नंबर एक में एक अरुण ने अपनी पत्नी तनु (28) की हत्या कर दी। दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी। आरोपी की पत्नी यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद गांव की रहने वाली थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं था।
पिता ने आरोपियों को पुलिस तक पहुंचाया
बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों आरोपियों तक तनु के पिता की मदद से पहुंची। खबरों की मानें, तो तनु के पिता हाकिम ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें जानकारी दी कि तनु घर छोड़कर कहीं चली गई है और हमने उसकी काफी तलाश की, लेकिन, वह नहीं मिली। इसलिए आप घर आ जाओ। जिसके बाद वह अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी की तलाश शुरू की। जब तनु कहीं नहीं मिली तो उनके दामाद अरुण ने नवीन नगर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
अपनी बेटी की तलाश करता रहा पिता
खबरों की मानें, तो तनु के पिता हाकिम को ये भरोसा नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कोई कदम उठा सकती है और न ही वह अपने दामाद की बातों से संतुष्ट थे। इसलिए वह अकेले ही अपनी बेटी की खोज में निकल लिए। उन्होंने अपने बेटी को खोजने के लिए तमाम प्रयास किए।, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल में आस-पास के लोगों से बात करनी शुरू कर दी। जब हाकिम को अपनी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उसे शक हुआ की कहीं उसकी बेटी की हत्या तो नहीं कर दी गई है। खबरों की मानें, तो हकीम को कहीं से पता चला कि उसके दामाद ने हाल ही में अपने घर के बाहर एक गड्ढा खुदवाया था और जिस दिन से गड्ढा खुदा था। उस दिन से ही उसकी बेटी भी गायब थी। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खुदवाया गया तो उसमें से तुन का सड़ा गला शव बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आरोपी पति और उसके पिता को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, तनु के के पिता इस मामले को दहेज हत्या का बता रहे हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके पीछे दूसरे कारण है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इसलिए पड़ोसियों को नहीं हुआ शक
इस घटनाक्रम का पुलिस को इसलिए शक नहीं हुआ क्योंकि आरोपियों ने कहा था कि सीवरेज के लिए गढ्ढा खुदवा रहे हैं और उन्होंने रात में ही यह खुदाई को का काम कराया था और मिस्ट्री बुलाकर गड्ढे के ऊपर सीमेंट भी करा दिया था।