Cheapest Silver Rate: किस देश में मिलती है सबसे सस्ती चांदी ? भारत की कीमतों से जमीन-आसमान का फर्क
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को चांदी 25,000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति KG तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,929 रुपये किलो हो गया था।
चांदी की कीमत 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 167.55 प्रतिशत यानी 1,50,300 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
सोने की तरह चांदी के दाम भी तेजी से भाग रही है और माना जा रहा है कि आनेवाले सालों में चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जाएगी। ऐसे में निवेशक अब सोने की तरह ही चांदी खरीद रहे हैं।
अधिकतर लोग जानते हैं कि सस्ता सोना दुबई में मिलता है। लेकिन बहुत ही कम ही लोगों को ये पता होगा कि किस देश में चांदी सबसे सस्ती मिलती है। तो चलिए जाने किन देशों में चांदी सबसे सस्ती मिलती है।
सबसे सस्ती चांदी
सस्ती चांदी मिलने की लिस्ट में चिली देश का नाम सबसे पहले है। चिली में चांदी की कीमत में भारत की कीमत से 30 से 40 हजार रुपये का अंतर है। दूसरे स्थान पर रूस है, जहां पर चांदी के दामों में 20 से 30 हजार का फर्क आपको देखने को मिलेगा।
सस्ती चांदी वाले देशों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर चीन आता है। भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है उसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, अर्जेंटीना, बोलीविया, मेक्सिको, पुर्तगाल और USA है।
