Cheap Rate Gold: भारत में किस जगह मिलता है सबसे सस्ता सोना ! नाम सुन आप भी हो जाएंगे हैरान
भारत में सोने के प्रति लोगों की दीवानगी बहुत ही ज्यादा है। चाहे शादी-ब्याह हो या निवेश की बात, सोना हमेशा लोगों की पहली पसंद रहा है। लेकिन जब सोना खरीदने की बात आती है तो हर कोई सोचता है की "सबसे सस्ता सोना कहां मिलेगा?" हमारे देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में काफी अंतर होता है? Cheap Rate Gold
आज हम आपको देश के उस राज्य और शहर के बारे में बताएंगे, जिसे 'स्वर्ण नगरी' के साथ-साथ सबसे सस्ते सोने का हब भी कहा जाता है।
दबदबा
अगर आप सबसे सस्ता सोना ढूंढ रहे हैं, तो आपको दक्षिण भारत के केरल (Kerala) के बारे में जानना होगा जिसे भारत में सोने का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। यहां के शहरों, जैसे कोच्चि और तिरुवनंतपुरम, में सोने की कीमतें अक्सर देश के अन्य महानगरों (जैसे दिल्ली या मुंबई) के मुकाबले काफी कम होती हैं। Cheap Rate Gold
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि केरल में सोने का कारोबार बहुत बड़े पैमाने पर होता है और वहाँ के ज्वैलर्स का मार्जिन अन्य राज्यों की तुलना में कम रहता है। इसके अलावा, कर्नाटक का बेंगलुरु शहर भी सस्ते सोने के लिए काफी मशहूर है।
कीमतें कम होने की वजह ?
सोने की बेस प्राइस (International Price) पूरी दुनिया में लगभग एक जैसी होती है, लेकिन भारत के भीतर इसकी कीमत 'ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट', स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के 'मेकिंग चार्जेस' पर निर्भर करती है। दक्षिण भारत के राज्यों में सोने का आयात (Import) बड़े बंदरगाहों के जरिए सीधे होता है, जिससे लॉजिस्टिक्स का खर्चा कम हो जाता है। साथ ही, वहां के बाजार में कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा है कि ज्वैलर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने मेकिंग चार्जेस न्यूनतम रखते हैं। Cheap Rate Gold
केरल भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' (One Nation, One Gold Rate) की तर्ज पर पूरे राज्य में सोने की एक समान कीमत लागू की है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे बड़े ब्रांड्स ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। इससे ग्राहकों को यह फायदा होता है कि उन्हें शहर बदलने पर कीमतों में धोखाधड़ी का डर नहीं रहता। केरल में बैंक दर के आधार पर सोने की कीमतें तय होती हैं, जो पारदर्शी और सस्ती होती हैं। Cheap Rate Gold
इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा BIS Hallmarked सोना ही खरीदें। हॉलमार्किंग इस बात की गारंटी देता है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, उसकी शुद्धता (Purity) उतनी ही है जितनी बताई गई है। इसके अलावा, सोने की शुद्धता के हिसाब से कैरेट (24K, 22K या 18K) को जरूर चेक करें।
