चंडीगढ़- BJP दफ्तर ब्लास्ट मामला: ₹2 लाख में टास्क, रैपिडो में काम करने वालों ने फेंका था ग्रेनेड बम

 
चंडीगढ़- BJP दफ्तर ब्लास्ट मामला: ₹2 लाख में टास्क, रैपिडो में काम करने वालों ने फेंका था ग्रेनेड बम

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। इसमें रतनगढ़ मोरिंडा के रहने वाले अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि अमनप्रीत सिंह ने बम फेंका था, जबकि गुरतेज सिंह ने इसका वीडियो बनाया था, उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस 5 आरोपियों के गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा शामिल हैं। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, पंजाब DGP गौरव यादव ने इनकी 6 महीने पहले मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। इसमें अटैक का 28 मार्च को गुरतेज को टास्क मिला था। इसके लिए इन्हें 2 लाख रुपए देने की बात कही गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस पूरी साजिश के तार पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की पंजाब में अफरातफरी फैलाने की कोशिश थी। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि बीते बुधवार (1 अप्रैल) की शाम को ब्लास्ट किया गया था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। Chandigarh News

मिली जानकारी के अनुसार, DGP के मुताबिक, दोनों मुख्य आरोपी रैपिडो में काम करते थे। घटना वाले दिन जब अमनप्रीत ने ग्रेनेड फेंका, तो गुरतेज ने उसकी वीडियो बनाई थी। पूरे ऑपरेशन में विदेश में बैठे हैंडलर का अहम रोल था, जो इनसे वीडियो बनवाकर एक तरह का माहौल (परसेप्शन) तैयार करना चाहता था। उसने इन्हें ऑनलाइन ही निर्देश दिए और यह भी बताया कि ग्रेनेड को कैसे एक्टिव करना है।