केंद्रीय टीम ने झज्जर जिला में कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत, फील्ड गतिविधियों का किया निरीक्षण
झज्जर, 09 सितंबर
जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग की केंद्रीय टीम ने विभिन्न फील्ड गतिविधियों का निरीक्षण किया।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने टीम का झज्जर पहुंचने पर स्वागत करते हुए जिला में चल रही गतिविधियों की जानकारी साँझा की और बताया कि यह अभियान 14 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है।
डॉ निधि मोमिया ने बताया कि केंद्रीय टीम ने डॉ बोबेन के नेतृत्व में छारा एवं बादली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में चल रहे हाउस-टू-हाउस सर्वे का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने अभियान के माइक्रोप्लान, सर्वे की प्रगति, संदिग्ध मामलों की पहचान एवं रेफरल व्यवस्था सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बुपनिया गांव में सेंटर का भी दौरा किया
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ निधि मोमिया ने आमजन से अपील की कि वे कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। कुष्ठ रोग का समय पर पता लगाकर पूरा उपचार कराने से रोगी स्वस्थ हो सकता है और विकलांगता से बचाव संभव है। इसलिए किसी भी व्यक्ति में कुष्ठ रोग से संबंधित संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए अवश्य ले जाएं।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पूनम बिश्नोई, डॉ. सुखदेव एवं डॉ. रितेश,दिशा क्लस्टर की प्रोग्राम मैनेजर प्रीति, दीपक, पैरामेडिकल वर्कर शमशेर सहित सभी डेंटल सर्जन मौजूद रहे।
