CBSE 12th Result 2025: CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

 
CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 14,96,307 छात्र-छात्राएं पास सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पास प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 पास घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है। ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं। होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।