CBSE Board 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 
CBSE Board 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक
CBSE Board 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मई को 12वीं क्लाक की बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है। दरअसल, छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और School Code की मदद से देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट (12th class Marksheet Download) को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 ​-सबसे पहले छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in) पर जाएं। ​-अब छात्र (Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025) लिंक पर क्लिक करें। -​इसके बाद Student अपना रोल नंबर और स्कूल का कोड डाले। -अब सबमिट के ​बटन पर click करें। -​अब छात्र की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं Digilocker से 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड  12वीं के छात्र पहले digilocker.gov.in पर जाएं या फिर अपने फोन में मोबाइल ऐप को खोल सकते हैं। -अब छात्र CBSE के सेक्शन में जाकर रिजल्ट पर क्लिक करें। -रोल नंबर डालकर log in कर सकते हैं। -यहां से छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।