Haryana: हरियाणा में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 की मौत
Jun 16, 2025, 20:44 IST
Haryana: हरियाणा के हिसार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला क्षेत्र में आज एक कार का टायर फटने से वह ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहे थे। मृतकों में एक महिला भी थी। हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी मृतक नरवाना के सुरजाखेड़ा के रहने वाले है, फिलहाल नरवाना के प्रेम नगर में रहते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सभी लोग अपने गांव सुरजाखेड़ा लौट रहे थे। कार जैसे ही बरवाल बाइपास के नजदीप पहुंची तो उसका टायर फट गया। बेकाबू होकर कार दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में जा टकराई। एक्सीडेंट इतनी भीषण था कि गाड़ी के खरपच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवा 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 78 वर्षीय महावीर सुरजेवाला, 74 वर्षीय उनकी पत्नी रोशनी देवी, महावीर का 35 वर्षीय भतीजा संदीप उर्फ मिक्का व सुरजाखेडा निवासी 30 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। जिन्हें क्रेन की सहायता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
