321 किलो गंगा जल लेकर आ रही चांदोल धाम के लिए बग्गी वाली कावड़ चहुओर चर्चा

 
  321 किलो गंगा जल लेकर आ रही चांदोल धाम के लिए बग्गी वाली कावड़ चहुओर चर्चा

 बोल बम - बोल बम के नारों से शिवमय हुआ  माहौल


झज्जर पहुँचने पर क्षेत्र के समाजसेवियों और नेताओं ने किया बग्गी वाली कावड़ का स्वागत


युवा तरुण बोले बग्गी कावड़  क्षेत्र के सच्चे हितैषी एवं भाजपा नेता औमप्रकाश धनखड़ की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए



झज्जर, 7 अगस्त। श्रावण मास में पवित्र कावड़ यात्रा से पूरा क्षेत्र बोल बम बोल बम के नारों से शिवमय हो गया है। हर आयु वर्ग के शिव भक्त कावड़ लेकर अपने अपने गांव की ओर अग्रसर है। शिवभक्तों ने भी कावड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए हुए है।
 आज चांदौल गांव से तरुण व अजीत द्वारा 321 किलो गंगा जल लेकर लाई जा रही चांदोल धाम के लिए बग्गी वाली कावड़ चहुओर चर्चा का केंद्र बन गई। कावड़िया शिव भक्त तरुण ने बताया कि हमारे क्षेत्र का विकास पूर्व मंत्री औम प्रकाश धनखड़ जी ने कराया है। मंत्री जी समाज के हर वर्ग के दुख सुख में भागीदार रहते है।  हाल ही मुनीमपुर में आयोजित मुख्यमंत्री से 200 करोड़ रुपए से अधिक कार्यों को मंजूरी दिलाई। सड़कों के सुधार के लिए धनराशि जारी भी करवा दी। हमारी कामना है कि ऐसे नेता स्वस्थ रहे और लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा करें, ताकि हमारा क्षेत्र भी विकास में भागीदार बना रहे। टी
कावड़ की चर्चा सुनते ही भाजपा नेता जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित काफी संख्या में शिव भक्त और समाज सेवी कावड़ का स्वागत करने के लिए झज्जर पहुंचे। तरुण बोले, धनखड़ साहब को माना है अपना आदर्श इसलिए उठाई हैं कावड़ । धनखड़ साहब भी सनातन और अध्यात्म में पूर्ण रूप से लीन रहकर विश्वास करते हैं।

बॉक्स

सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो  बोले धनखड़

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने यह सूचना मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास में सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूरी हों। अपने क्षेत्र से  काफी संख्या में शिव भक्त विशेषकर युवा वर्ग कावड़ लाते हैं। यह हमारी सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। मेरी भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो। शिव भक्तों की मनोकामनों के अनुरूप हमारे क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आए।