Breaking: बड़ा हादसा ! करंट लगने से दो की दर्दनाक मौत, एक बुरी तरह झुलसा; जानें कहां का है मामला

 
Breaking: बड़ा हादसा ! करंट लगने से दो की दर्दनाक मौत, एक बुरी तरह झुलसा; जानें कहां का है मामला
Breaking: UP के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में टिन की छत वाले घर में करंट आ जाने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य झुलस गया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पंडितपुरवा निवासी हाशिमा बेगम (50) के टिन की छत वाले घर में जिस तार से बिजली सप्लाई हो रही थी वह बीच में किसी स्थान से कट गई थी। जिस कारण टिन शेड में करंट आ गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को घर का काम करते समय हाशिमा का हाथ टिन शेड के पाइप से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर पाइप से चिपक गई। हाशिमा के शोर मचाने पर पड़ोसी सलमान (17) व संतराम कश्यप (20) बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि बचाने की कोशिश में सलमान भी पाइप में चिपक गया जबकि संतराम झटका लगने से दूर जा गिरा। पुलिस के अनुसार करंट लगने से हाशिमा और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतराम कश्यप झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।