Haryana BPL Ration card: हरियाणा में बिजली बिल के आधार पर कटेंगे BPL राशन कार्ड, मैसेज आने शुरू
Haryana BPL Ration card: हरियाणा सरकार की ओर से उन लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं जिनका सालाना बिजली बिल 20 हजार से ज्यादा है। यह बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है ताकि वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल सके। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा है, उन्हें मैसेज भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी दिशा में सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। ताकि राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे फर्जी लोगों पर रोक लगाई जा सके। अगर आप भी गलत तरीके से राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं तो अब आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हरियाणा सरकार के इस कदम पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी है, कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं। सरकार का कहना है कि यह बड़ा कदम मुख्य रूप से पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।
