Bijli Bill Rates: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली के बिल से करंट लगने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश में बिजली के रेट में 30 प्रतिशत तक बढ़ सकते है। खबरों की मानें, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने यूपी विधुत नियामक आयोग को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा है। अगर यह मंजूर किया जाता है तो बिजली 30 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है। कहा जा रहा है कि प्रस्ताव में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में करीब 35 से 40 फीसदी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 40 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस हिसाब से बढ़ेगी प्रति यूनिट का खर्च ?
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रस्ताव की माने, तो ज्यादा लोड के साथ बिजली इस्तेमाल करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को अब 13 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल भरना पड़ेगा। खबरों की माने, तो पावर कारपोरेशन के इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग जुलाई में सुनवाई शुरू करेगा। जिसके बाद ही बिजली के दामों को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकेगा। वर्तना में उत्तर प्रदेश में 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को 5 रुपये 50 पैसे की दर से बिजली का बिल जमा कराना होता है, जो इस प्रस्ताव के पास होने के बाद छह रुपये 50 पैसे हो जाएगा।
300 से ज्यादा यूनिट के इस्तेमाल पर कितना भरना पडे़गा बिजली बिल
खबरों की मानें, तो 300 से ज्यादा यूनिट इस्तेमाल करने वालो को वर्तमान में 6.50 रुपये प्रति यूनिट बिल जमा कराना होता है। नया प्रस्ताव लागू होने पर उन्हें 9 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भरना पड़ेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज, बिजली कर और दूसरे टैक्स भी देना होगा। जिसके बाद उपभोक्ताओं का बिल प्रति यूनिट 12 से 13 रुपये हो जाएगा।
यूपी के गांवों में कितना आएगा बिल
इसी तरह से यूपी के गांव में वर्तनाम में 100 यूनिट तक बिजली का रेट 3 रुपये 35 पैसा प्रति यूनिट है। जो इस प्रस्ताव के पास होने के बाद 4 रुपये 50 पैसे हो जाएगा। इसके अलावा गावों में 300 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले लोग वर्तमान में प्रति यूनिट के हिसाब से 5.50 रुपये देते है जो बढ़कर 8 रुपये प्रति यूनिट तक हो जाएगी।
इन कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी नई दरें
-डीवीवीएनएल -एमवीवीएनएल -पीवीवीएनएल -पीयूवीवीएनएल -केस्को