7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, DA को लेकर आया बड़ा अपडेट; जुलाई से मिलेगा फायदा

 
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, DA को लेकर आया बड़ा अपडेट; जुलाई से मिलेगा फायदा
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। सरकार इस महीने जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस बार DA में 3% से 4% तक इजाफा हो सकता है, जिससे यह बढ़कर 58% या 59% तक पहुंच सकता है।

AICPI-IW इंडेक्स में लगातार इजाफा

आपको बता दें कि जिस आधार पर महंगाई भत्ते की गणना की जाती है, वह है अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW)। मई 2025 में यह सूचकांक 0.5 अंक की बढ़त के साथ 144 पर पहुंच गया है। इससे पहले मार्च में यह 143 और अप्रैल में 143.5 था। लगातार तीन महीने से इंडेक्स में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो DA में बढ़ोतरी की संभावना को और मजबूत करता है।

जानें कितना बढ़ेगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यदि DA में 3% की बढ़ोतरी होती है, तो यह बढ़कर 58% हो जाएगा। वहीं, अगर 4% इजाफा होता है, तो DA 59% पर पहुंच सकता है। अंतिम निर्णय जून 2025 के CPI-IW आंकड़ों पर निर्भर करेगा, जो जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में सामने आएगा।

सरकार कब करेगी ऐलान

सरकार द्वारा DA में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान अगस्त या सितंबर 2025 में किया जा सकता है। इस संशोधित भत्ते को जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा और उसी महीने से एरियर के साथ भुगतान संभव है।

जानें कब तक जारी रहेगी प्रक्रिया

बता दें कि जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होता, तब तक महंगाई भत्ता हर छह महीने में संशोधित होता रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, 8वां वेतन आयोग 2027 से पहले लागू होने की संभावना नहीं है। यानी कर्मचारियों को तब तक DA में बढ़ोतरी का लाभ मिलता रहेगा।