दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी अपडेट, अब दोनों तरफ लगेंगे पौधे 

 
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी अपडेट, अब दोनों तरफ लगेंगे पौधे 

Naya Haryana : दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर नई खबर सामने आई है। हरियाणा के सोनीपत में गोहाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रीनबेल्ट विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पौधारोपण से पहले मिट्टी के कल्चर की जांच कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त पौधों का चयन किया जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार, गोहाना के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 26 किलोमीटर लंबाई में यह एक्सप्रेसवे बना है, जिसके दोनों तरफ हरियाली बढ़ाई जाएगी। Delhi-Amritsar-Katra Expressway

प्रयोगशाला में भेजा

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने इस दिशा में कदम उठाते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे से मिट्टी के नमूने एकत्रित कर उन्हें मिट्टी एवं पानी जांच प्रयोगशाला में भेजा है। इन नमूनों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि यहां की मिट्टी की गुणवत्ता, उर्वरता, पीएच स्तर और नमी की स्थिति कैसी है। Delhi-Amritsar-Katra Expressway

अच्छे परिणाम नहीं मिलते

जानकारी के मुताबिक, इसके आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि किस प्रकार के पौधे यहां बेहतर विकसित हो सकते हैं। बिना मिट्टी की जांच किए पौधारोपण करने से कई बार पौधे सही ढंग से विकसित नहीं हो पाते और अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। इस बार वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण की योजना बनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिट्टी के कल्चर के अनुसार, पौधे लगाने से उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है और ग्रीनबेल्ट भी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे मुख्यालय भेजा जाएगा। Delhi-Amritsar-Katra Expressway

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद पौधारोपण का लक्ष्य तय किया जाएगा। इस ग्रीनबेल्ट में ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हों, बल्कि कम पानी में भी आसानी से विकसित हो सकें।