Haryana News: हरियाणा में इन टीचर्स को बड़ा झटका, कैंसिल हुए प्रमोशन, होंगे रिवर्ट

 
Haryana News: हरियाणा में इन टीचर्स को बड़ा झटका, कैंसिल हुए प्रमोशन, होंगे रिवर्ट
Haryana News: हरियाणा से प्राइमरी स्कूलों के हेडमास्टरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो  मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर एक आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत हरियाणा के 230 एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर (ESHM SC/BC) की पोस्ट पर तलवार लटका दी है। इन सभी 230 ESHM के रिवर्जन के आर्डर जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इसका कारण प्रमोशन में दिए गए पांच प्रतिशत अंकों (बीए की डिग्री में अंकों के अनुसार) की रिलेक्सेशन बताया जा है। इसे विभाग ने प्रमोशन में तो दिया, लेकिन क्लेरिफिकेशन के बाद अब इसे वापस लिया जाएगा। इसी को आधार मानकर अब इन सभी को रिवर्ट करने की तैयारी की जा रही है। आदेशों की बात करें, तो इन सभी हेडमास्टरों को रिवर्ट कर पिछली पोस्ट पर वापस लाया जाएगा। बताया जा राह है कि आदेशों में मामला प्रमोशन में 5 प्रतिशत अंकों की रिलेक्सेशन देने से जुड़ा हुऐ है। सर्विस रूल 2012 की मानें, तो  ESHM की पोस्ट तैयार की गई थी। इसमें टीजीटी/भाषा अध्यापकों को ESHM की पोस्ट के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर प्रमोट किया जाना था। इसमें विभाग की जानकारी में सामने आया कि कुछ SSC/ BC उम्मीदवारों को अनजाने में विभाग की ओर से स्नातक डिग्री में हासिल अंकों के आधार पर ही प्रमोशन प्रोसेस में पांच प्रतिशत की छूट दे दी गई है। प्रमोशन में नहीं मिलेगी छूट  इन आदेशों में चीफ सेक्रेटरी हरियाणा के जारी एक पत्र का भी हवाला दिया गया। इसके बाद आदेशों में यह भी कहा गया कि चीफ सेक्रेटरी की ओर से मिली क्लेरिफिकेशन के हिसाब यह स्पष्ट हो गया कि यह छूट आरक्षित वर्ग के लिए शैक्षणिक संस्थान को ज्वाइन करते वक्त ही दी जानी है, जबकि यह प्रमोशन में नहीं दी जानी है। यह भी कहा कि सीधी भर्ती के दौरान यह छूट दी जानी है और वह भी तब जब आरक्षित वर्ग के लिए रखी सीटों पर पर्याप्त उम्मीदवार न हों। इसी पर विभाग ने उक्त प्रमोशन केस को दोबारा से देखा और पाया कि उनको प्रमोशन गलत दे दी है। जिला अनुसार लिस्ट जिला हेड मास्टरों की लिस्ट  अबला 17 भिवानी 18 चरखीदादरी -06 फरीदाबाद-02 फतेहाबाद-12 हिसार-11 गुरुग्राम 06 झज्जर-06 जींद-16 कैथल-17 कुरुक्षेत्र-15 महेंद्रगढ़-03 नूह मेवात-17 पलवल-09 पंचकूला-06 पानीपत-05 रेवाड़ी -10 रोहतक-04 सिरसा-08 सोनीपत-06 यमुनानगर-19 करनाल-14