Rajasthan: राजस्थान वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस जिले में होगा 71 सड़कों का निर्माण
Jun 22, 2025, 20:41 IST
Rajasthan: राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने 71 सेक्टर सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। जानकारी के मुताबिक, JDA के मास्टर प्लान 2025 में नियोजित विकास और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए सेक्टर सड़कें प्रस्तावित की गई हैं। JDA आयुक्त आनंदी के निर्देशन में JDA ने A व B श्रेणी की सेक्टर सड़कों पर फोकस किया है। Rajasthan News श्रेणी के हिसाब से प्राथमिकता मिली जानकारी के अनुसार, JDA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेक्टर सड़कों की (A, B, C, D) चार श्रेणियां हैं। मास्टर प्लान में प्रस्तावित A और B श्रेणी की 226 सड़कों में से अब 71 निर्माण कराया जाएगा। नगर निकाय ने इसके लिए पहले ही 454 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। Rajasthan News सड़कें बनाने का निर्णय जानकारी के मुताबिक, JDA के एक इंजीनियर के अनुसार इन 71 सड़कों का चयन भविष्य की यातायात जरूरतों और दोनों तरफ बसावट के आधार पर किया गया था। उन्होंने कहा कि सेक्टर सड़कों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए जोन उपायुक्तों और जोनल इंजीनियरों के बीच कई दौर की चर्चा हुई। Rajasthan News इन इलाकों में होगा निर्माण मिली जानकारी के अनुसार, JDA के एक इंजीनियर ने कहा कि उम्मीद है कि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। इन 71 सेक्टर सड़कों में से 6 निवारू रोड और गोविंदपुरा के पास, 13 मुरलीपुरा के पास, 9 मानसरोवर और भांकरोटा में, 2 दिल्ली और आगरा रोड के पास और 16 वाटिका क्षेत्र में विकसित की जाएंगी। Rajasthan News A में 178 और बी श्रेणी में 48 सेक्टर सड़कें जानकारी के मुताबिक, A श्रेणी में वे सड़कें शामिल हैं जो यातायात की दृष्टि से आवश्यक हैं और मौके पर कुछ ही हिस्से में सड़क का निर्माण किया जाना है। वहीं बी श्रेणी में वे सड़कें शामिल हैं जो यातायात की दृष्टि से आवश्यक और मौके पर अधिकतर हिस्सों पर सड़क का निर्माण किया जाना है। A श्रेणी में 178 और बी श्रेणी में 48 सेक्टर सड़कें शामिल हैं, जिनमें से 71 का निर्माण करने का फैसला लिया गया है।
