छात्रों के लिए बड़ी खबर, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन शुरू

 
 छात्रों के लिए बड़ी खबर, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन शुरू

सिरसा, 11 सितंबर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा ओबीसी, ईबीसी एवं डीएनटी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगराधीश अजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को 31 जनवरी 2027 तक खुला रखा गया है।

इस संबंध में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को जानकारी उपलब्ध करवाने तथा अपने डैशबोर्ड पर इसे प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सके। नगराधीश ने संबंधित महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे छात्रवृत्ति योजना की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं और पात्र विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।