Haryana: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस रूट पर ट्रेनों के डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी

 
Haryana: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस रूट पर ट्रेनों के डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी
Haryana: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में रेलवे द्वारा गर्मियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में हिसार से दिनांक 14.06.25 से 28.06.25 तक एवं तिरूपति से दिनांक 16.06.25 से 30.06.25 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में अस्थाई तौर पर बढाया 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बा इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 08 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।