बड़ी खबर! इन सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 

 
बड़ी खबर! इन सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
Summer Holiday 2026: देशभर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। ओडिशा के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मांझी ने विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग की सिफारिश पर यह घोषणा की।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बात की जानकारी मंत्री नित्यानंद गोंड ने दी। मंत्री ने बताया कि कल एसआरसी के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रीष्मावकाश को मंजूरी दी। बयान में यह भी कहा गया है कि परीक्षाएं, जनगणना कार्य और अन्य आधिकारिक गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। School Summer Holiday 2026

27 अप्रैल से छुट्टियां

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां का ऐलान कर दिया गया है। यहां अब 27 अप्रैल से स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे यह आदेश राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। School Summer Holiday 2026

बदला गया था समय

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें यहां अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी से बचने के लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक ही संचालित करने के लिए कहा गया था। ढेंकनाल में, लू के कारण आंगनवाड़ियों सहित सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। School Summer Holiday 2026

जानकारी के मुताबिक, भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। यहां बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में 40 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियल के बीच तापमान बना हुआ है। यहां के स्कूलों में भी जल्द ही गमी की छुट्टियां का ऐलान किया जा सकता है।