त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा ! लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Railway News, अम्बाला : त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना और सहरसा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 04658 लुधियाना-सहरसा स्पेशल 10 नवंबर को शाम 5:35 बजे लुधियाना से रवाना होकर शाम 7:45 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04657 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 3:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का अम्बाला कैंट पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा। यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, हाजीपुर और बरौनी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
