चंडीगढ़ में BJP कार्यालय के बाहर बड़ा धमाका, अफरा-तफरी का माहौल, शहर में अलर्ट जारी
जानकारी के मुताबिक, धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। Chandigarh News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद जमीन पर गहरे निशान देखे गए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SSP भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में धमाके के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, पंजाब भाजपा नेता जोशी का कहना है कि जोरदार धमाका हुआ जिस इमारत के शीशे भी टूट गए। आसपास जो गाड़ियां खड़ी हुई थी उनके शीशे पर चारों के निशान आए हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है।
