Income Tax नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतनी सालाना आय पर नहीं देना होगा टैक्स

 
Income Tax नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतनी सालाना आय पर नहीं देना होगा टैक्स
Income Tax New Rule 2025: नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से की शुरुआत के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय बजट 2025 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण है आयकर छूट सीमा का बढ़ना। मिली जानकारी एक अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया था कि अब 12 लाख तक की वार्षिक आय पर किसी भी प्रकार का आयकर नहीं लिया जाएगा। यह नया टैक्स स्लैब 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गया है । जानकारी के मुताबिक, नए स्लैब के तहत 7 लाख से बढ़ाकर अब 12 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। मिली जानकारी एक अनुसार, इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिनकी आय 7 लाख से 12 लाख के बीच है। आयकर छूट सीमा: 12 लाख रुपए तक टैक्स फ्री। टैक्स स्लैब में बदलाव: मिडिल और हाई इनकम वालों को मिलेगा फायदा। New Income Tax Rule 2025 सैलरी पर असर: टैक्स कटौती कम होने से बढ़ेगी सैलरी। मानक कटौती: टैक्सपेयर्स को 75,000 रुपए की कटौती मिलेगी। New Income Tax Slab 2025 0-4 लाख NIL 4-8 लाख 5% 8-12 लाख 10% 12-16 लाख 15% 16-20 लाख 20% 20-24 लाख 25% 24 लाख से ज्यादा 30% लोगों को भी मिलेगा फायदा मिली जानकारी एक अनुसार, इस बदलाव का असर केवल मिडिल इनकम वाले व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि हाई इनकम वाले लोगों पर भी पड़ेगा। New Income Tax Rule 2025 जानकारी के मुताबिक, जैसे कि 20 लाख रुपए तक की आय पर 90,000 रुपए की छूट और 25 लाख से 50 लाख तक की आय पर 1,10,000 रुपए की छूट मिलेगी। इससे टैक्स का बोझ कम होगा और उनकी सालाना छूट बढ़ेगी। असर सैलरी पर जानकारी के मुताबिक, इस नए टैक्स स्लैब के चलते, जिन कर्मचारियों की सालाना आय 7 लाख से 12 लाख के बीच है, उनकी सैलरी में 6,600 रुपए तक का इजाफा हो सकता है। New Income Tax Rule 2025 मिली जानकारी एक अनुसार, इसके साथ ही, टैक्सपेयर्स 75,000 रुपए की मानक कटौती का फायदा भी उठा सकते हैं, जिससे कुल छूट राशि लगभग 12.75 लाख रुपए हो सकती है।