Haryana News: हरियाणा में 7 ग्राम सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, ये बड़ी वजह आई सामने

 
Haryana News: हरियाणा में 7 ग्राम सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, ये बड़ी वजह आई सामने

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की मीटिंग में नहीं पहुंचना 7 ग्राम सचिव को भारी पड़ गया है। DC ने सभी 7 ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

खबरों की मानें, तो सस्पेंड ऑर्डर में लिखा गया है कि इन्होंने ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही दिखाई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

वहींं जिला परिषद अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि 8 मई 2025 को ग्राम पंचायतो के विकास कार्य, समस्याओं, सुझावों के संबंध में DC की अध्यक्षता में सरपंचो के साथ भिन्न-भिन्न तिथियों को मीटिंग तय की गई थी। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सरपंचों के साथ संबंधित ग्राम सचिव और JE व्यक्तिगत रुप से हाजिर रहना होगा।

लेकिन,  आज यानी सोमवार को 26 मई को हुई बैठक में कुछ ग्राम सचिव नहीं आए, जोकि उनकी डयूटी के प्रति गंभीर लापरवाही को दिखाता है।

इन पर गिरी गाज

खबरों की मानें, तो मतलौडा खंड के ग्राम सचिव  मनीष, नवीन, सुखविन्द्र, सुदीप, आनंद, नफे सिंह और सचिन को तुरन्त प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।