Haryana News: हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें क्या है मामला
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। हलवाई की दुकान में घुसकर हत्या के मामले में फर्रुखनगर थाना SHO संदीप समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। हालांकि मंगलवार को ACP सुखबीर ने SHO समेत 4 पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। जिसके उन्हें लाइन हाजिर भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के राकेश सैनी हत्याकांड में पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोपियों में एक फर्रुखनगर और 3 आरोपी झज्जर के इस्लामपुर के रहने वाले हैं। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक राकेश सैनी के शरीर से 2 गोलियां निकाली है। एक गोली उनके सीने में लगी थी और जबकि, दूसरी कोहनी में लगी थी। बता दें कि मृतक राकेश के बड़े भाई तरुण की शिकायत पर चार आरोपियों पीयूष, पंकज, विकास और लोकेश के खिलाफ शिकायत दी थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपी की तलाश कर रही है।
