Haryana News: हरियाणा और पंजाब के पानी विवाद को लेकर चल रही BBMB की बैठक खत्म, जानें क्या लिया गया फैसला

 
Haryana News: चंडीगढ़ में चल रही BBMB की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में डिसाइड हुआ कि BBMB के चेयरमैन पंजाब सरकार के साथ कोआर्डिनेट करेंगे। वहीं नंगल डैम पर जो पर पुलिस लगायी गई है, वह उसको हटाने के लिए चेयरमैन की ओर से पंजाब सरकार के साथ बातचीत की जाएगी उसके बाद पानी रिलीज़ पर चर्चा की जाएगी। BBMB की ओर से कहा गया कि अगर पंजाब को कभी पानी की ज़रूरत होगी तो BBMB उनके लिए व्यवस्था करेगा।