Bank Holiday : बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप 29 अक्टूबर को किसी काम से बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह देख लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या बंद। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, कल वीरवार को बैंक बंद रहेंगे। आइए जाने कल किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
RBI के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार 29 अक्टूबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल बैंक करवाचौथ के कारण हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे। कल यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक करवाचौथ होने के बाद भी खुले रहेंगे।
इसके अलावा दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश जैसे तमाम राज्यों में कल बैंक खुले रहेंगे। यहां करवाचौथ के कारण बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी।
करवाचौथ हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं मनाती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी।
