मई महीने में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

 
मई महीने में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 
Naya Haryana, Bank Holiday in May 2026 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। RBI द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, मई महीने में कुल 31 दिनों में से करीब 12 दिन बैंकिंग सर्विस बंद रहने वाली है। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंक कार्य पहले से ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। Bank Holiday

मिली जानकारी के अनुसार, ये छुट्टी पूरे देश में एक समान नहीं होगी। कुछ राज्यों जैसे गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में इस दिन बैंक खुले रह सकते हैं। Bank Holiday in May

मई 2026 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक 

1 मई 2026 (शुक्रवार) – मजदूर दिवस / क्षेत्रीय त्योहार

3 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

7 मई 2026 (गुरुवार) – बुद्ध पूर्णिमा

9 मई 2026 (शनिवार) – दूसरा शनिवार

10 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

17 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

23 मई 2026 (शनिवार) – चौथा शनिवार

24 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

25 मई 2026 (सोमवार) – महाराणा प्रताप जयंती

31 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश 

जरूरी सलाह

जानकारी के मुताबिक, बैंकिंग छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने शहर या राज्य की छुट्टियों की सूची पहले से जांच लेना बेहतर रहेगा। अगर आपको कैश जमा, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य ब्रांच से जुड़ा काम करना है, तो उसे छुट्टियों से पहले पूरा करने की कोशिश करें।