Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक के बाद बड़ा फैसला 
 

 
 Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक के बाद बड़ा फैसला 

Bank strike deferred: बैंकों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैकों ने अपनी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टाल दी है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
 

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित
यह फैसला 27 सितंबर की रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। ANI के मुताबिक, UFBU ने बताया कि 27 सितंबर को रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए IBA और UFBU की एक हाईलेवल कमेटी तत्काल गठित की जाएगी। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित किया गया है। अब आज सोमवार को भी बैंक खुले रहेंगे।