Bank Open on Sunday: इस रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला
Bank Open on Sunday: देशभर में इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे। बैंको में छुट्टी को लेकर RBI का बड़ा अपडेट सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, ATM-लिंक ब्रांचेस और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।
दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। ऐसे में संभावित हड़ताल को देखते RBI ने बड़ा फैसला लिया है और कहा कि इस रविवार को बैंकों में छुट्टियां नहीं रहेंगी। सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहेगा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि "ये सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे।
सोमवार से होने वाली बैंकों की हड़ताल से पहले रविवार को बैंकों में छुट्टियां नहीं रहेंगी। इस दौरान SBI, PNB, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत पब्लिक सेक्टर के सभी बैंक खुले रहेंगे। साथ ही सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी खुले रहेंगे। ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो"।
