Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले? फटाफट करें चेक   

 
bank holiday
Bank Holiday Today: अगर आप भी बैंक से जुड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले। नियम के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

वहीं तीसरे और पाचवें शनिवार को बैंक खुले रहते है। इसलिए बैंक में जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। आरबीआई हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसमें राज्यों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। ऐसे में छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही ब्रांच जाने की प्लानिंग बनाना बेहतर होगा।आइए जानते हैं आज बैंक खुले हैं या बंद है।

आज बैंक बंद हैं
आज 28 फरवरी महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर बैंक खुले रहते हैं। इससे साफ होता है कि आज भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

छुट्टी के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक की छुट्टियों में भले ही बैंक ब्रांच बंद रहती हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह जारी रहेंगी। ग्राहक ATM से कैश निकलवा सकते हैं। UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।