Bank Holiday: कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी

 
कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday Saturday 31 October 2026: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल 31 अक्टूबर को किन-किन बैंकों में अवकाश रहने वाला हैं। अगर आप भी कल 31 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही काम की होने वाली है। RBI के कैलेंडर के मुताबिक कल शनिवार को बैंक गुजरात राज्य में बंद रहने वाले हैं।  यहां जानिये कल किन-किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

RBI  के कैलेंडर के मुताबिक कल शनिवार 31 अक्टूबर को बैंक गुजरात में बंद रहने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की यहां बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कारण नहीं खुलेंगे। कल यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गुजरात के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश जैसे तमाम राज्यों में कल बैंक खुले रहेंगे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उनकी जयंती हर साल 31 अक्टूबर को मनाई जाती है।