Chachi-Bhatija Farar: भतीजे संग फरार हुई चाची, पति बोला रात को घर से हुई गायब
Chachi-Bhatija Farar: यूपी के मैनपुरी से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। थाना कुर्रा क्षेत्र के बेगमपुर करहल में एक चाची अपने भतीजे संग घर छोड़कर फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक बेगमपुर करहल निवासी अजीत कुमार की पत्नी सुमन दो दिन पहले रात को अचानक घर से लापता हो गई। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोज की लेकिन जब सच सामने आया तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
जांच में सामने आया कि सुमन अकेले नहीं गई बल्कि अपने सगे भतीजे हर्षित के साथ भाग गई। चाची और भतीजे के इस अवैध संबंध ने परिजनों को सदमें में डाल दिया।
परिजन सदमे में
अजीत कुमार और उनका परिवार इस धोखे से पूरी तरह से टूट चुका है। ग्रामीणों की मानें तो जिस भतीजे पर परिवार ने भरोसा किया उसी घर की मर्यादा सेंध लगा दी। गांव में इस प्रेम संबंध को लेकर आक्रोश है। लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में रिश्तों के प्रति अविश्वास बढ़ता है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस की टीमें दोनों की तलाश कर रही है। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
