एशियाई खेल 2026

 
एशियाई खेल 2026

 नई दिल्ली से आइची-नागोया तक भारत की यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2026 5:33PM by PIB Delhi

एशियाई खेल 2026 एक नजर में

एशियाई खेल, जिसे एशियाड के नाम से भी जाना जाता है, एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है, जो हर चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। वे एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) द्वारा आयोजित किए जाते हैं और इसमें वर्तमान में 45 भागीदार देश या क्षेत्र हैं। 20वें एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए गए थे। “एक एशिया की कल्पना” आधिकारिक नारा था। इससे पहले तोक्यो (1958) और हिरोशिमा (1994) में हुए एशियाई खेलों के बाद तीसरी बार जापान ने एशियाई खेलों की मेजबानी की है।

यह प्रमुख आयोजन 16 दिनों की गहन विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में आयोजित किया गया था। इसमें  एथलेटिक उत्कृष्टता के भव्य प्रदर्शन में 43 खेल और 71 खेल विधाएं शामिल थे। खेलों के दौरान 469 रोमांचक आयोजनों में कुल 1,407 पदक प्रदान किए गए।