Operation Sindoor को लेकर आज 10 बजे आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कुछ बड़ा करने की तैयारी
May 7, 2025, 07:19 IST
Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। जानकारी के अनुसार बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंडियन आर्मी आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। ये कॉन्फ्रेंस शास्त्री भवन, नई दिल्ली में होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय टीम कुछ बड़ा कर सकती है। 

