अमूल-वेरका का दूध हुआ महंगा; कंपनी ने रेटों में की बड़ी बढ़ोतरी, कल से लागू होंगी नई दरें

 
अमूल-वेरका का दूध हुआ महंगा; कंपनी ने रेटों में की बड़ी बढ़ोतरी, कल से लागू होंगी नई दरें
Naya Haryana : आम जनता के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अमूल दूध के रेटों में बढ़ोतरी के बाद अब पंजाब में वेरका ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। मिल्कफेड (वेरका) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बढ़ी हुई कीमतें 14 मई (गुरुवार) की सुबह से लागू हो जाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, वृद्धि दूध के सभी वेरिएंट्स (फुल क्रीम, स्टैंडर्ड, टोंड और काऊ मिल्क) पर लागू होगी। पूरे पंजाब में अब ग्राहकों को दूध के लिए अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। Milk Rates Hike

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध के सभी प्रमुख वेरिएंट और पैक्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए का इजाफा किया था।

पहले ही हो चुकी है वृद्धि

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने 1 मई को दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी की थी। मिल्कफेड ने दूध उत्पादकों (डेयरी किसानों) को राहत देते हुए दूध की खरीद कीमत में 20 रुपए प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की थी। उत्पादन लागत और चारे के दामों में हुई वृद्धि को इस फैसले का मुख्य कारण माना जा रहा है। Milk Rates Hike

सभी वेरिएंट्स पर बढ़े दाम

जानकारी के मुताबिक, वेरका के साथ-साथ अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध के सभी वेरिएंट्स पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। Milk Rates Hike कंपनियों का कहना है कि परिचालन लागत और उत्पादन खर्च बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है।

अमूल-वेरका का दूध हुआ महंगा; कंपनी ने रेटों में की बड़ी बढ़ोतरी, कल से लागू होंगी नई दरें