Amul Milk Price: अमेरिका में कितने रुपये लीटर मिलता है अमूल दूध, कीमत सुन चकरा जाएगा माथा
Amul Milk Price In America: अमूल दूध आज भारतीयों की पहली पसंद बन चुका है। इसमें स्वाद के साथ अच्छी क्वालिटी पर भी काफी जोर दिया जाता है। अमूल भारत में दूध, दही, लस्सी, पनीर जैसे कई आइटम तैयार करता है। भारत के साथ साथ अमेरिका में भी अमूल दूध खूब बिकता है। मगर वहां एक लीटर की कीमत ही आपको चौंका देगी।
अमेरिका में
अमूल दूध भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2024 में अमेरिका के बाजार में ताजा दूध लॉन्च किया, जिससे उसकी वैश्विक मौजूदगी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई।
गैलन के हिसाब बिकता दूध
अमेरिका में अमूल दूध लीटर नहीं बल्कि गैलन के हिसाब से बेचा जाता है। वहां 1 गैलन में लगभग 3.785 लीटर दूध होता है। Amul Milk Price In America
अमेरिका में कीमत
1 गैलन अमूल दूध की कीमत करीब 5.59 डॉलर के करीब है, जो भारतीय रुपये में लगभग 510 रुपये के करीब बनती है।
एक लीटर के पैसे
प्रति लीटर में भारतीय रुपये के हिसाब से देखा जाए, तो अमेरिका में अमूल दूध करीब 138 रुपये प्रति लीटर पड़ रहा है। Amul Milk Price In America
भारत में कीमत
अमूल दूध की कीमत भारत में लगभग 70 रुपये प्रति लीटर है, जो अमेरिका से काफी कम है।
किन देशों में मिलता है अमूल दूध
अमूल अपने उत्पाद 50 से ज्यादा देशों में निर्यात करता है, जिनमें अमेरिका, जापान, सिंगापुर, फीलीपींस, चीन, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देश भी शामिल हैं। Amul Milk Price In America
क्या है इतिहास
अमूल की शुरुआत साल 1946 में किसानों के हित के लिए हुई थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की सलाह पर एक सहकारी समिति बनाई गई थी। अमूल मॉडल आज भी दुनिया का सबसे बड़ा किसान-स्वामित्व वाला डेयरी सहकारी है।
