Amandeep Kaur: पंजाब पुलिस की बर्खास्त हेड कांस्टेबल अमनदीप कौर फिर हुई अरेस्ट, जब्त की गई 1.35 करोड़ की प्रॉपर्टी
May 27, 2025, 07:53 IST
Amandeep Kaur: पंजाब की बर्खास्त लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। चिट्टा केस में जमानत मिलने के 25 दिन बाद फिर से अमनदीप कौर को अरेस्ट कर लिया है। खबरों की मानें, तो इस बार विजिलेंस ने अमनदीप कौर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि अमनदीप कौर के पास आमदनी से 28 फीसदी ज्यादा संपत्ति है। सोमवार दोपहर 12 बजे करीब उसे सिंगर अफसाना के घर से अरेस्ट किया गया गया है। अमनदीप कौर ने वैध आय से 31 लाख 27 हजार 252 रुपए की संपत्ति ज्यादा अर्जित की है। अमनदीप कौर को विजिलेंस टीम ने अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। जब्त की गई ये प्रॉपर्टी -ड्रीम सिटी, बठिंडा में जमीन ( करीब 120.83 वर्ग गज) - जिसकी कीमत 18,12,000 रुपये बताई जा रही है -थार कार – 14,00,000 जिसकी कीमत रुपये बताई जा रही है। -रॉयल एनफील्ड बुलेट -जिसकी कीमत 1,70,000 रुपये बताई जा रही है। -आईफोन 13 प्रो मैक्स- जिसकी कीमत 45,000 रुपये है है। -आईफोन SE -जिसकी कीमत 9,000 रुपये -वीवो का पुराना मोबाइल फोन- जिसकी कीमत 2,000 रुपये 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई थी अमनदीप कौर बता दें कि पंजाब की पूर्व महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर इंस्टाग्राम पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से काफी मशहूर है। उन पर ड्रग्स तस्करी करने का आरोप लगा है। पंजाब की बठिंडा पुलिस ने अमनदीप कौर को 17 ग्राम हेरोइन के साथ अरेस्ट किया गया था। अमनदीप के पास लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी की जानकारी ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया था।
